ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट : दो दिन के लिए फिर से बन रहे बारिश के आसार,जानिए कहां और कितनी है संभावना

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिर अगले 2 दिन मौसम खराब रहने वाला है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कल यानी 29 अप्रैल को हरियाणा के उत्तरी जिलों में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। पिछले 24 घंटे में पंचकूला, कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़, पानीपत में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रोफेसर डॉ. मदन सिंह खीचड़ ने बताया है कि अब 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। इनका आंशिक असर हरियाणा में भी हो रहा है। मौसम में यह बदलाव अप्रैल के लास्ट तक रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मई की शुरुआत में ही लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button