सत्यखबर, सिरसा
बता दे की लिगानुपात में सिरसा जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है। जबकि बीते साल जिले का 13वां स्थान था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा चलाए गए अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। अगस्त महीने तक जिले में 13,564 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से 6998 लड़कों व 6566 लड़कियों ने जन्म लिया। जिले में एक हजार लड़कों के पीछे 938 लड़कियों ने जन्म लिया। बेशक आंकड़ों की ²ष्टि से जिला चौथे स्थान पर रहा है परंतु टॉप पर रहे फतेहाबाद जिले से महज तीन प्वाइंट ही दूर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि आगे उनका लक्ष्य है कि जिले में लिगानुपात की दर 950 तक पहुंचे और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। 2015, 2016 और 2018 में टॉप पर रहा सिरसा
इसके साथ ही लिगानुपात मामले में सिरसा प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा है। 2018 में एक हजार लड़कों पर 935 लड़कियों की संख्या दर्ज की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2015 व 2016 में भी लिगानुपात में सिरसा टॉप रहा था। जबकि 2017 में सिरसा चौथे स्थान पर खिसक गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 2018 में लिग जांच करने वालों पर सख्ती करके तथा विभागीय कर्मचारियों से बेहतर तालमेल कर एक बार फिर से प्रदेशभर में पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं 2019 में सिरसा लुढ़क कर 13वें स्थान पर चला गया था तथा लिगानुपात 920 था।
https://www.youtube.com/watch?v=uJxc1w5AXuo
Aluminium scrap stockpiling Scrap aluminium import restrictions Metal reutilization center
Metal waste reclaiming yard Ferrous material alloy Iron scrap reclamation and reuse
Ferrous scrap industry standards, Iron scrap disassembly, Metal recycling solutions center services