सत्यखबर कुरुक्षेत्र, (भारत साबरी) – अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर आएंगे। इस महोत्सव में अलग-अलग देशों की संस्कृति के रंग बिखेरने से कुरुक्षेत्र की फिजा में भी विभिन्न प्रदेशों और देशों की महक फैलेगी। इसका एहसास महोत्सव में आने वाले पर्यटक को खुद ब्रहमसरोवर के पावन तट पर पहुंचने पर हो जाएगा। इस महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ पहुंच चुके है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में क्राफ्ट मेले का भी आयोजन भी किया गया है जिसमें देश के कोने कोने से आये कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहें हैं। और अबकी बार दुकानदार भी इस आयोजन पर आने वाली भीड़ को देखकर काफी खुश नजर आ रहें हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को देखने आए दर्शक माले का खूब आनंद उठा रहे हैं। और साथ ही मेले के दौरान लगी स्टोलों से ग्राहक खरीदारी भी खूब कर रहे हैं।
बतादें कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्प और सरस मेले का आयोजन 23 नवंबर को हुआ था। जो 10 दिसंबर तक किया जाएगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र, एचटीसी और डीआरडीए की तरफ से इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेले सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक चलेंगे।
Scrap metal yards accepting aluminum Scrap aluminium sustainability initiatives Scrap metal classification