सत्यखबर, पंचकुला
हरियाणा में सात शहरों में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। सामान्य मतदाता सायं 4.30 तक मतदान कर सकेंगे, जबकि कोरोना के लक्षणों वाले या संक्रमित मतदाता 4.30 से 5.30 तक मतदान कर सकेंगे। राज्य में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम के मेयरों के साथ ही पहली बार रेवाड़ी जिला परिषद तथा रोहतक की सांपला, रेवाड़ी की धारूहेड़ा तथा हिसार की उकलाना नगर पालिका के प्रधान का प्रत्यक्ष चुनाव हो रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=5QSNeDWDdss
बता दे की मतदान के प्रति लोगों में सुबह से ही उत्साह है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। कोरोना से निपटने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। कर्मचारियों के लिए किट भी उपलब्ध कराई गई है। अंबाला में 20 वार्डों के पार्षदों व मेयर का चुनाव हो रहा है। 3 लाख 3 हजार 650 मतदाता मेयर पद के 6 और वार्ड पार्षद के 106 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।पंचकूला में भी मेयर और 20 पार्षदों का चुनाव एक साथ होने जा रहा है। मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। यदि वार्डों की बात की जाए तो 16 वार्डों में भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला है, जबकि 4 वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवार बड़ी मजबूती से पार्टियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=m-K7qDV9sP0&t=8s
पंचकूला में वार्ड नं. 6 और 16 को एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। वार्ड नं. 7 और 12 को एससी महिला के लिए आरक्षित होगा। वार्ड नं. 15 और 20 बीसी कैटेगरी के लिए रिजर्व होंगे। वार्ड नं. 3, 4, 10, 11 और 19 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 1,85,644 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 98,323 पुरुष और 87,316 महिला और पांच ट्रांसजेंडर हैं। इस बार लोग चुनेंगे पंचकूला के मेयर को इस बार मेयर सीधे लोगों द्वारा चुना जाएगा। पहले विभिन्न वार्डो से चुनकर गए पार्षद अपने में से किसी एक को मेयर चुनते थे।
https://www.youtube.com/watch?v=h6qTpCku88w&t=11s
Post-consumer aluminium recycling Scrap aluminium lifecycle management Efficient metal handling