सत्यखबर, अंबाला
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किए जाने लगे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। पंचकूला नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे है। सोनीपत मेें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की प्रत्याशी की जीत हुई है।
स्थानीय निकाय के लिए 27 दिसंबर को मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना हो रही है। रोहतक के सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनू को निर्दलीय पूजा ने बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता है लेकिन कांग्रेस यहां सिंबल पर नहीं लड़ी थी। उकलाना में नगर पालिका चेयरमैन के लिए निर्दलीय सुशील साहू विजयी रहे हैं। उन्होंने जेजेपी-बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराया।
Aluminium scrap pricing Aluminium scrap risk management Scrap metal prices