सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
अग्रवाल जन जागरण मंच द्वारा श्रावण मास के अंतिम दिन व भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर गौशाला में गायों को सवामणी लगाई गई व हरा चारा खिलाया गया। संस्था के प्रधान रोहताश सिंगला ने कहा कि श्रावण मास में प्रत्येक त्योहार हरियाली का प्रतीक है। इसमे हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिये। गाय हमारी माता के समान है। इनकी सेवा को परम धर्म माना गया है। उनकी सेवा करने से मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति हो जाती है। गाय का दूध दवाई का काम करता है। हमें इनकी सेवा जरूर करनी चाहिए। इस अवसर पर संस्था के कृष्ण गर्ग, जीवन गर्ग, दीपक सिंगला, राजेन्द गुप्ता, अशोक गर्ग, सतीश गर्ग, संदीप गर्ग, जितेंद्र गर्ग, यशपाल, जगन्नाथ गर्ग आदि सदस्य मौजूद थे।
Aluminum scrap industry Aluminium scrap workplace guidelines Metal recycling and disposal