सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – जिला वेद प्रचार व आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक द्वारा जिला जींद के सभी गांवों व स्कूलों में वेद प्रचार यात्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में भजनों के माध्यम से आर्य समाज के विचारों व योग शिविरों के द्वारा संदेश दिए जा रहे हैं कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति व सभ्यता को नहीं भुलाना चाहिए। यह बात जिला वेद प्रचार के प्रधान ईश्वर आर्य, उपप्रधान सतीश आर्य, भजनोपदेशक संदीप आर्य व सोनू आर्य ने बताई। उन्होंने कहा कि आज समाज में फैल रही बुराईयों व कुरितियों को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वेद प्रचार यात्रा द्वारा नशे को रोकने और पाखंड के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। बच्चों को अच्छे खान पान, अच्छे संस्कारों व बुजुर्गों के मान सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि भविष्य की पीढि़ अपने अच्छे संस्कारों के माध्यम से एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें और सभ्य समाज में अपना अहम योगदान दे सकें। सतीश आर्य ने बताया कि वे जिला वेद प्रचार कार्यकारिणी दिन रात की परवाह न करते हुए इन कार्यक्रमों को कर रही है। इस दौरान वीरेंद्र बुढाखेड़ा, सतीश आर्य, सोनू आर्य, विजय सिंह बुढाखेड़ा अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।
Scrap aluminium material science Aluminum waste collection Metal reutilization facility