सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर के समाजसेवियों एवं उद्योगपत्तियों ने कहा कि अब केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी। पाकिस्तान से सभी रिश्ते खत्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। अब पाक की इस हरकत से भारत देश शांति से बैठने वाला नही है।
शिव शक्ति राईस इंडस्ट्रीज से उद्योगपति अमन गुप्ता, गणेश फूड से विजय गोयल, हंस राईस मिल से प्रदीप गुप्ता, डबल चाबी से पंकज गोयल, राघव इंडस्ट्रीज से राकेश गर्ग व जी.वी. राईस यूनिट से विनित बंसल ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलवामा में हुआ आत्मघाती आंतकवादी हमला जिसमे देश के जवानों ने अपना बलिदान दिया और कई घायल हुए हैं देश का सबसे बड़ा आंतकवादी हमला है जिसे सहन नही किया जा रहा है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि अब एक ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए जो आंतकवाद ओर आंतकवादियों को जड़ से उखाड़ फैंके।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सभी प्रकार के आर्थिक रिश्ते भी खत्म किए जाएं। अमन गुप्ता, विजय गोयल, प्रदीप गुप्ता, पंकज गोयल, राकेश गर्ग व विनित बंसल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है जिस कारण भारत के जवान शहीद हो रहे हैं। पाकिस्तान आंतकवाद का केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के सम्बन्ध तोड़ देने चाहिए।
Aluminum recycling imports Aluminium scrap stockpile management Metal waste processing center