सत्यखबर, नई दिल्ली
प्रसिद्व बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फि टनेस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने के चलते भी उनके चर्चे आम हो चले हैं। वहीं वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी सांझा करती रहती है। यहां तक की मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो भी सांझा करती हैं और फैंस को फिटनेस मंत्र बताती रहती है।
यह भी पढें:- बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की ये नई गाइडलाइनस
मलाइका अरोड़ा अब अपने नए वर्कआउट और फिटनेस वीडियो को लेकर फिर से चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह अपने फैंस को वर्कआउट करने के लिए प्रेरित कर रही है। मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो सांझा किया है। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर चलती, अगल.बगल से छलांग लगाती, पैर उठाती, स्ट्रेचिंग, स्क्वाट और योग मुंद्रा में कूलिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
Aluminium scrap cutting Aluminium alloy salvage yard Metal waste pricing