सत्यखबर, पानीपत
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में सत्ताधारी नेताओं को हर जगह पर किसी भी कार्यक्रम में पहुंचने पर किसानों के विरोध का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसा विरोध आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं पर हो ही जाता है। गुरूवार को जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का पानीपत में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गु्रप द्वारा विरोध किया गया।
वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आर्य कालेज पहुंचे थे। वहीं पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाकियू पदाधिकारियों ने जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए। यही नहीं कुछ पदाधिकारियों ने उनकी कार के आगे लेटने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने काफी मेहनत से भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 3 लोग घायल
दरअसल जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला गुरुवार को पानीपत जीटी रोड स्थित आर्य कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं इसकी भनक भारतीय किसान यूनियन चढूनी गु्रप के पदाधिकारियों को लग गई।
वह गुरुवार सुबह से ही आर्य कॉलेज के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि मौके पर पुलिस तैनात थी लेकिन शांतिपूर्ण धरने के कारण पुलिस ने ज्यादा विरोध नहीं किया। वहीं दोपहर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कारों का काफि ला आर्य कॉलेज पहुंचा तो भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। कुछ पदाधिकारियों ने अजय चौटाला की कार के सामने लेटने का प्रयास किया। तब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को किनारे किया। इसके बाद जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन चढूनी गु्रप के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ कर रहे थे।
Aluminum recycling facility Aluminium scrap workplace guidelines Industrial scrap recycling