सत्य खबर, अमृतसर
अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है। वहीं, 10 से 12 जवानों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से परेशान था BSF जवान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने तैश में आकर फायरिंग की है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। कहा रहा है कि ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा परेशान था। इसको लेकर उसकी एक अधिकारी से बहस भी हुई थी।
*कानपुर : पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की हत्या, भाजपाईयों ने घेरा थाना, चार हिरासत में*
रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।
Aluminium scrap trading partners Aluminium shredding machines Metal reprocessing center
Scrap metal recovery solutions Ferrous material financials Iron disposal
Ferrous material innovation in recycling, Iron scrap reclaiming yard, Scrap metal certification