सत्य खबर, मुंबई
बॉलिवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी शादी काफी समय तक चली। वहीं कुछ ऐसे भी कपल्स हैं जिनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। ऐसी ही एक जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की। बॉलिवुड के दोनों बड़े सितारें अपनी शादी को ज्यादा दिन तक नहीं चला सके। जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। गौरतलब है कि अगर किसी कपल को एक-दूसरे से अलग होना है तो पति को अपनी पत्नी को मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन-सी बड़ी बात है खासतौर पर अरबाज़ के लिए, क्योंकि उन्हें बिल्कुल भी पैसों की कमी नहीं है। लेकिन यहां अरबाज़ को पत्नी मलाइका से अलग होने पर छोटी-मोटी नहीं बल्कि करोड़ों रुपए अदा करने पड़े थे। वैसे तो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की जोड़ी बॉलिवुड की काफी अच्छी जोड़ी हुआ करती थी। फैन्स को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती थी। कपल ने 19 साल के साथ के बाद 2017 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। जिस दौरान अरबाज को मोटी रकम चुकानी पड़ी थी।
ईशा गुप्ता की बाथरूम सेल्फी ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल
इस बात का खुलासा खुद अरबाज़ ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। जिसमें एक्टर ने बताया था कि उन्होंने इतने साल इस शादी को बचाने की कोशिश की, लेकिन शायद मलाइका को ये पसंद नहीं था। वो अलग होना चाहती थी। उन्होंने आगे ये भी बताया कि उन्हें मलाइका से अलग होने के लिए करोड़ों रुपए देने पड़े थे। उनके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने रिलेशनशिप पर बात करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मलाइका अरोड़ा से अलग होने का कारण और अलग होने के लिए अदा की गई मोटी रकम पर भी बात की है। गौरतलब है कि तलाक के बाद ये मामला कोर्ट में पहुंचा।
उस दौरान क्या हुआ वो भी एक्टर ने बताया। उन्होंने बताया कि मलाइका अरोड़ा ने कोर्ट के जरिए रिलेशलशिप को खत्म करने के लिए कंपनसेशन (हर्जाने) के तौर पर मोटी रकम मांगी थी, जिसे एक्टर को चुकाना पड़ा था। आपको बताते चलें कि एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों का एक 15 साल का बेटा भी है। जानकारी के मुताबिक, मलाइका ने बेटे का पालन-पोषण का मुद्दा ही कोर्ट में उठाया था। जिस पर कोर्ट ने उनकी मांग को जायज़ बताते हुए अरबाज़ को कीमत चुकाने का आदेश दिया था।
Scrap aluminium inventory Aluminium waste services Metal waste inventory services