सत्यखबर
टीवी और किताबों में आपने टार्जन की फिल्में और किस्से-कहानियों को आपने देखा सुना तो खूब होगा। या फिर मोगली जो जंगल में ही रहता था और सबका प्यारा था। हालांकि ये किरदार काल्पनिक मात्र थे। लेकिन एक जनाब ने सच्ची में वैसी ही जिंदगी जी है जो 41 सालों तक जंगलों में रहा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसका नाम ‘हो वैन लैंग’ है। जो 41 साल तक जंगलों में रहा। यहां तक कि उसे ये भी नहीं पता था कि दुनिया में महिलाएं भी होती हैं।
ये भी पढ़ें… चौटाला साहब की तो हो गई रिहाई, अब हुड्डा को जाना होगा जेल- अभय चौटाला
हो वैन लैंग ना का ये सख्श 1972 के वियतनाम युद्ध के अंत में जंगल में चला गया था। और अमेरिकी हमले में उनकी मां और दो भाई-बहनों की मौत हो गई थी। वो अपने पिता और भाई के साथ जंगलों में ही रहते था। तीनों पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर थे। जो शहद, फल और अन्य जानवरों को खाते थे। और जंगली जानवरों से खुद की रक्षा भी करते।
एक फोटोग्राफर के मुताबिक वो जब भी बाहरी इंसान को जंगल में देखते तो वो उससे डरते और कहीं छुप जाते। साल 2015 में Alvaro Cerezo नाम के इस फोटोग्राफर ने इनका पता लगाया था और फिर उन्हें जंगल से निकाल कर पास के गांव में लाया गया था। लैंग ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता ने कभी नहीं बताया कि महिलाएं भी होती हैं।
आज भी लैंग पुरुषों और महिलाओं के बीच ज्यादा फर्क नहीं कर पाते। सेरेजो कहते हैं कि वो इस बात का दावा कर सकते हैं कि लैंग को कभी भी यौन इच्छा नहीं रही होगी। वहीं लैंग के भाई त्रि का कहना है कि लैंग ने अपनी पूरी जिंदगी जंगल में बिताई। उसका दिमाग बिल्कुल एक बच्चे की तरह है। उसे अच्छे और बुरे के बीच का अंतर नहीं पता है।
Copper scrap recycler Copper scrap yards near me Scrap metal restoration
Copper cable scrap demand and supply, Metal reusing services, Copper scrap export documentation