सत्य खबर, पलवल, मुकेश बघेल। पिछले 14 दिनों से अपनी मांगो को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी आंगवानडी कर्मचारियों का आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने धरना स्थल पलवल पर जाकर अपना समर्थन दिया | पार्टी की तरफ से आज दक्षिण हरियाणा के संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, जिला पलवल संगठनमंत्री धर्मेंदर हिंदुस्तानी होडल विधान सभा अध्यक्ष अधिवक्ता सुन्दर लाल गौतम, पलवल विधान सभा संगठन मंत्री कुमार पाल पराशर, हथीन विधान सभा से महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता शर्मा धरना स्थल पर गए और आंदोलनरत आंगनवाड़ी कर्मचारियों को अपनी व् पार्टी के राजयसभा सांसद व् हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता की तरफ से पूरा समर्थन दिया व् आगे की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया |
धरनारत कर्मचारियों को सम्भोधित करते हुए दक्षिण हरियाणा के संगठनमंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा की आज भाजपा के राज में प्रदेश के हालत यह बन गए हैं की प्रदेश का हर वर्ग आज सड़क पर है किसान से लेकर जवान तक, शिक्षक से लेकर चिक्तिसक तक सभी सडको पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं | जिला इकाई पलवल के संगठनमंत्री धर्मेंदर हिन्दुस्तानी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज प्रदेश के हालत इस प्रकार हो चुके हैं की पहले तो किसी किसी को बिना रिश्वत दिए नौकरी नहीं मिलती और जैसे तैसे कोई नौकरी ले भी ले तो फिर उसको उसके हको के लिए लड़ना पड़ता है | पहले की सरकरों में नौकरी देने के लिए पर्ची व् खर्ची का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन इस सरकार में तो नौकरी लेने के लिए सूटकेस का इस्तेमाल किया जाता है जिसका जीता जागता उदहारण हाल ही HPSV v HSCC में हुआ भर्ती घोटाला है | धर्मेंदर हिंदुस्तानी ने कहा की यह पहली बार नहीं है की आंगनवाड़ी कर्मचारी धरने पर बैठे हो इस से पहले भी कई बार धरने पर बैठ चुकी हैं और इनके साथ साथ आशा वर्कर, एन एच एम कर्मचारी भी भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरना दे चुकी हैं | उन्होंने दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए कहा की दिल्ली में आँगनवाड़ी कर्मचारियों को 15000 रूपये प्रति महा का वेतन दिया जाता है | आंगनवाड़ी कर्मचारियों को हर प्रकार की सुविधा दी जाती है | उन्होंने कहा की हरियाणा परदेश के अंदर भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर आँगनवाड़ी कर्मचारियों का वेतन 15000 रूपये कर दिया जायेगा |
होडल विधान सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता सुन्दर लाल ने कहा की प्रदेश की सरकार को चाहिए की आज ही आंगनवाड़ी कर्मचारियों के नेताओ को बुलाकर बात करे उनकी साडी मांगो को मानकर इनका मनोबल बढ़ाये |
Aluminium scrap risk management Aluminium scrap recapturing Metal recycling plant