सफीदों खंड में हुई करीब 15 हजार किवंटल गेंहू की खरीद
सत्यखबर, सफीदों: आखिरकार वीरवार को सफीदों मंडी में गेंहू खरीद का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया। गौरतलब है कि सफीदों मंडी में अन्य स्थानों की भांति आढ़तियों की हड़ताल चल रही थी। मंडी में हजारों किवंटल गेंहू आ चुका था लेकिन हड़ताल के कारण उसकी बिकवाली नहीं हो पा रही थी। हालांकि प्रशासन व मार्किट कमेटी ने एक या दो दिन खरीद एजेंसियों को ही कच्चा आढ़ती बनाकर कुछ किवंटल गेंहू की खरीद की थी लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी। बुधवार को सरकार द्वारा आढ़तियों की कुछ मांगों को मान लिया गया, जिससे प्रदेश की आढ़ती यूनियनों ने हड़ताल खोलने की घोषणा कर दी। हड़ताल खुलने की घोषणा के बाद वीरवार को सफीदों मंडी में भी खरीद कार्य शुरू हो गया। कच्चा आढ़ती संघ के सचिव राकेश गोयल भोला ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आढ़तियों की लगभग सभी मांगे मान ली हैं। पहले की भांति आढ़तियों की मार्फत गेंहू की खरीद होगी और उनके माध्यम से ही किसानों को पेमैंट होगी। इसके अलावा आढ़तियों को उनकी आढ़त भी मिलेगी। अभ्भी आढ़तियों की ई ट्रेडिंग को खत्म करने की मांग बाकी है। फिलहाल फसल तैयार है व कोरोना काल चला हुआ है। कोरोना महामारी, किसान व व्यापारी हित को ध्यान में रखकर हड़ताल को खोल दिया गया है। शेष रहती मांगों के बारे में सीजन व कोरोनाकाल के उपरांत सरकार से बात होंगी। वहीं मार्किट कमेटी सचिव पवन चौपड़ा ने कहा कि मंडी में खरीद ई-पोर्टल के माध्यम से ही होगी और यहीं आढ़तियों की प्रमुख मांग थी। आढ़तियों की बाकी अन्य मांगों को सरकार ने मान लिया है। अच्छी बात यह है कि आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने से मंडी में गेंहू खरीद का कार्य शुरू हो चुका है तथा सफीदों मंडी व खरीद केंद्रोंं पर हैफेड व वेयरहाऊस के माध्यम से खरीद की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को नई अनाज मण्डी सफीदों में आई 10 हजार किवंटल, खरीद केंद्र डिडवाडा में आई 2260 किवंटल, रामनगर खरीद केंद्र में 1200 किवंटल व ऐंचरा कलां 1760 किवंटल गेंहू सरकारी एजेंसियों के द्वारा खरीद कर ली गई। वहीं अस्थाई ख्खरीद केंद्र चौधरी राईस मिल में आई 1100 किवंटल, पुरानी मण्डी सफीदों में आई 2400 किवंटल व खरीद केंद्र सिवानामाल में आई 3000 किवंटल गेंहू बिक नहीं पाई।
Scrap aluminum transportation Aluminium milling scrap recycling Scrap metal recycling yard