सत्य ख़बर, मुंबई
आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस छापेमारी को आदित्य ठाकरे ने भाजपा द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया।
भाजपा पर बरसे आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचार मशीनरी होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है।
*50MP ट्रिपल कैमरे के साथ Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स*
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 1034 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले के मामले में राउत की बेटियों पूर्वाशी और विधिता की एक फर्म में भागीदार सुजीत पाटकर के आवास पर भी छापेमारी की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अतीत में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब महाराष्ट्र में हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं। महाराष्ट्र नहीं झुकेगा।
संजय राउत ने भी लगाया था आरोप
इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी आरोप लगाया था कि भाजपा शासित केंद्र पार्टी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं। इन एजेंसियों का उपयोग कर हमारे नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि महा विकास अघाड़ी सरकार 10 मार्च को गिर जाएगी। ये सभी अफवाहें तब शुरू हुईं जब मैंने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लिखा था।
Aluminium scrap buying prices Scrap aluminium analysis Metal scrap processing efficiency