सत्य खबर,सोनीपत
आम आदमी पार्टी महिला विंग की ओर से रविवार को खरखौदा के मंडोरा गाँव में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान पहुंची।
दिल्ली : राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के चलते इन सडक़ों पर जाने से बचे वाहन चालक
कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीतों गाए और डांस भी किया। महिला प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान ने कहा कि सावन का त्योहार भगवान शिव की महिमा का त्योहार है। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस त्योहार को सभी बड़े उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।
भ्रष्टाचार और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर भी उतरेंगी और प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश में महिलाओं की आवाज जोर शोर से बुलंद करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी महिला मध्य जोन संयोजक बिंदु चौहान भी मौजूद रही।
Recycling aluminium resources Aluminum recycling economics Scrap metal utilization and trading