सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा मंडी में 3 दिसम्बर से लगातार चल रहे अभूतपूर्व सवा लाख गायत्री विश्वशांति महायज्ञ में काफी लोगों ने आहुति डालकर पून्य के भागी बन रहे हैं। गुरुकुल के संस्थापक स्वामी धर्मदेव ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार 23 दिसम्बर को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ करने से मन को शांति मिलती है। यज्ञ से पर्यावरण स्वच्छ बनता है। उन्होंने यज्ञ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
स्वामी धर्मदेव ने बताया कि यज्ञ प्रतिदिन बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक व प्रत्येक रविवार को सुबह 8 स 12 बजे तक किया जा रहाहै। धर्मदेव ने बताया कि यह महायज्ञ दानवीर महाशय धर्मपाल आर्य की दीर्घ आयु की कामना के उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान संजीव, यादवेंद्र बराड़, सतीश आर्य, प्राचार्या मीना मलिक, शिक्षिकाएं कृष्णा, रितू, मोनिका, नीलम, रीना, सोनिया, मधु, सीमा, सुमन, मनीषा, सविता, ग्रामीण व छात्राएं मौजूद रही।
Copper scrap stockpiling Scrap copper exporters Metal residue
Copper cable recycling steps, Metal scrap treatment, Scrap Copper composition analysis