सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
आर्य कन्या महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्रा को छात्रवृति के अंतर्गत नगद राशि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्या उषा मित्तल ने बताया कि स्कूल की छात्रा मनीषा गोयत को स्व. रमेश गर्ग स्मृति छात्रवृति के दौरान 11 हजार की नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को दी जाती है, जिन्होने दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हों और जो अध्यापन क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हो। उन्होंने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों से दूरभाष के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाता है और फिर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। मनीषा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों व अध्यापिकाओं को दिया, जिनके मार्गदर्शन मेें वो यह मुकाम हासिल कर सकी। इस अवसर पर समिति प्रधान विवेक आर्य, अनुराग आर्य, हरीश आर्य, इंद्रजीत आर्य, विजय आर्य, अश्विनी आर्य सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई दी।
Aluminium recycling experts Aluminium waste treatment Metal reclamation facility services
многопрофильный медицинский центр профилактики и диагностики в Москве купить медсправку на работу купить справку от врача задним числом Москва
batmanapollo.ru