सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
आर्य कन्या महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्रा को छात्रवृति के लिए चयन होने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्या उषा मित्तल ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए छात्रा ममता का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके तहत ममता को 20 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। प्राचार्या ने बताया कि ममता ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त वो अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढाती रही है। उन्होंने बताया कि ममता आरंभ से होनहार छात्रा रही और उसने शिक्षा के साथ-साथ खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसकी इस उपलब्धि पर उसे स्मृति चिह्न व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान विवेक आर्य, अनुराग आर्य, हरीश आर्य, इंद्रजीत आर्य, विजय आर्य, अश्विनी आर्य, नरेश आर्य, अनिल आर्य ने बधाई दी।
Aluminium alloy reuse Aluminium heat sink scrap recycling Scrap metal redistribution