राष्‍ट्रीय

आर्य क्षत्रिय सभा ने फूंका जैश-ए-मोहम्मद का पुतला

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Sharmishtha Panauli Case: कंगना रनौत का तीखा बयान! शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर TMC को घेरने में जुटी BJP, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
Sharmishtha Panauli Case: कंगना रनौत का तीखा बयान! शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर TMC को घेरने में जुटी BJP

राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के कालवन शाखा द्वारा पुलवामा आंतकी हमले के विरोध में एक पैदल रैली का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के लिए गांव भर के युवा सरपंच भरतराज आर्य के नेतृत्व में बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां से देशभक्ति नारों से गगन गुंजायमान करते हुए पूरे गांव से गुजरे। सरपंच भरतराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब कुछ कर गुजरने का समय है। हमें देश के सरपरस्तों को यह बताना होगा कि अब देशवासी इस तरह के हमले नही सह सकते। भारत माँ के 42 शेरो की कुर्बानी व्यर्थ नही जानी चाहिए। कपिल आर्य ने युवाओं में जोश भरते हुए गर्जना के साथ उदबोद्धन करते हुए कवि हरिओम पंवार की पंक्तियों को दोहराया,सीमा पर रोज रोज की आतिशबाजी बन्द करो, पाक धरा से मिट ही जाए ऐसा कोई प्रबन्ध करो। दयाराम आर्य ने कहा कि वे जैश-ए-मोहम्मद के पुतले का दहन करके ये सन्देश दे रहे है कि अब पूरा पाकिस्तान इसी पुतले की तरह धूं-धूं कर के जल उठेगा। हमारे धैर्य का बांध अब टूट चुका है और इससे जो सैलाब आएगा उसमे आंतकवादियो की पुस्ते बह जाएगी। इस अवसर पर गांव के पंच, सोनू, कर्मवीर, मनोज, श्रवण, गुरमीत आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा
CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा

Back to top button