महामारी में भी अपनी सेवाएं देने के लिए जताया आभार
सत्यखबर, सफीदों: कोरोना महामारी से जंग में नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप ट्रस्ट निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था ने अनोखी पहल करते हुए इस महामारी के दौरान अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखकर नगर को साफ-स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया। संस्था के पदाधिकारी नगर के पालिका कांपलैक्स पहुंचे और वहां पर सफाई कर्मचारियों का उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया तथा जब सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए निकलने लगे तो संस्था के सदस्यों ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा की। अपने ऊपर पुष्पवर्षा होते हुए देखकर सफाई कर्मचारी भी खुश एवं भावविभोर होते हुए दिखाई पड़े तथा अपने भीतर से इस मान-सम्मान के लिए संस्था का शुक्रिया अदा कर रहे थे। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जोखिम की परवाह ना करते हुए सफाई कर्मचारी सेवाभाव से कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। इस महामारी से निपटने में सामाजिक दूरी के साथ-साथ साफ-सफाई का अहम रोल है। नगर में स्वच्छता रखने के लिए नगरपालिका सफीदों के सैंकड़ों महिला-पुरूष सफाई कर्मचारी एक योद्धा की तरह से काम कर रहे हैं। इन यौद्धाओं की बदौलत ही हम अपने आसपास स्वच्छता को महसूस कर पा रहे हैं। ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि इन यौद्धाओं का दिल से आभार व्यक्त किया जाए। इसी को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सफाई कर्मचारियों के ऊपर पुष्पवर्षा करके आभार व्यक्त किया है। सुशील वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के यौद्धाओं डाक्टरों, नर्सों, पैरामैडिकल स्टाफ, पुलिस, मीडिय़ा, सफाई कर्मचारियों को संस्था की ओर से जलपान व भोजन करवाया जा रहा है। यह व्यवस्था संस्था की ओर से वहीं पर दी जा रही है जहां पर ये लोग कार्य कर रहे हैं।
Aluminum scrap melting process Aluminium alloy recycling certifications Metal recovery industry