सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर की सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप ट्रस्ट ने नि:शुल्क बालिका सिलाई व कम्प्यूटर सैंटर का शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजयपाल सिंह एडवोकेट रहे। शुभारंभ के प्रथम दिन इस केंद्र में करीब 10 लड़कियों ने अपना दाखिला करवाया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि कम्प्यूटर आज के समय में मनुष्य का एक साथी बन गया है।
बच्चों के भविष्य व देश-दुनिया से जुडऩे के लिए कम्प्यूटर आज के दौर की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि सिलाई का कार्य सिखकर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती है और नि:संदेह यह केंद्र महिलाओं व कन्याओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करेगा। विजयपाल सिंह ने नकद राशि देकर संस्था का सहयोग किया। संस्था के प्रधान शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने व बेटियों में स्किल डेवलपमेंट करने के उद्देश्य से यह बालिका सिलाई व कम्प्यूटर सैंटर खोला गया है। इस सैंटर में केवल महिला शिक्षिकों द्वारा पढ़ाया जाएगा और केवल लडक़ी या महिला ही इस सैंटर में प्रवेश पा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस सैंटर का मुख्य मकसद लड़कियों व महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट करना तथा जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाना है। इस सैंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लडक़ी व महिला इस लायक बन जाएगी कि वह स्वयं का रोजगार खोल सके। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत पांचाल, रणबीर बिटानी, चुन्नी लाल वर्मा, नितिन पाहवा, गीतांजलि कंसल, ज्योति थनई, यादवेंद्र बराड़ व पंकज मंगला सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
Scrap metal reclamation facility Ferrous material recycling profit Iron waste reclamation and reprocessing
Ferrous material recycling profitability, Iron waste disposal, Metal recycling plant
Dirty aluminum scrap Aluminium scrap processing techniques Scrap metal reclamation methodologies
Metal disposal facility Ferrous material production efficiency Iron metal repurposing
Ferrous material recycling strategy, Iron scrap recovery plant, Scrap metal processing yard