सत्यखबर,पिंजौर
उद्यान व कृषि विभाग ने रायतन क्षेत्र की भौरियां पंचायत के पत्तन गांव में संयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लतिका शर्मा व उद्यान व भूमि सरंक्षक से अशोक कौशिक, राहुल व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पूर्व विधायक ने मौके पर विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल से फोन पर बात की उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व पिंजौर के किसानों के लिए कईं मांगे की। उन्होंने विभाग से किसानों के लिए पैडी जोन में मक्के की फसल के लिए अनुपात 7 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग की। इसके साथ ही मोरनी क्षेत्र के अदरक से सौंठ बनाने वाले, टमाटर, धनिया व ऐसी ही काफी फसलों के बीज हिमाचल प्रदेश से लेकर आते हैं। वहां से बीज खरीदने पर किसानों को पुरे मूल्य पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे किसानों का सर्वे करके व मौके पर जाकर उन्हें बीजों पर सब्सिडी दी जाए। पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को बताया कि पिंजौर व मोरनी के काफी संख्या में किसान अदरक से सौंठ बनाकर स्वयं के साथ जिला को इस क्षेत्र में पहचान दिल रहे हैं। ऐसे में उद्यान व कृषि विभाग का वित्तीय सहयोग यदि इन किसानों को मिल जाए तो ये राज्य स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने मोरनी व पिंजौर में विभाग द्वारा किसानों को दी जा रही हल्दी जिसके 650 बैग ही आए हैं के बैग और बढ़ाए जाए ताकि बीज के आभाव में किसान फसल बोने से वंचित न हों। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद भूमि संरक्षण विभाग अधिकारीयों से किसानों के खेतों के साथ डंगे व लगवाने के लिए कहा ताकि मृदा अपरदन न हो इससे उपजाऊ मिटटी खेत से बाहर नहीं जाएगी और उन्नत फसल होगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, बीडीसी चैयरमेन कमल, मंडल अध्यक्ष पिंजोर नराता राणा, कालका मण्डल अध्यक्ष भवनजीत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील, सरपंच नरेश, बीडीसी सदस्य गुरदेव, जग्गा, सहित अन्य मौजूद रहे।
Scrap aluminium distribution Scrap aluminium inspection processes Scrap metal industry regulations
клиника экспертизы временной нетрудоспособности в Москве как купить медсправку от врача купить справку от врача задним числом официально Москва