सत्यखबर, जींद, अशोक छाबड़ा
हरियाणा में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 12वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में कोरोना की वजह से यह 5वीं मौत है। मरने वाली लड़कीबल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कॉलोनी कीरहने वाली थी। 17 साल की यह लड़कीकैंसर से पीडि़त थी। दो दिन पहले ही उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी पुष्टि जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने की। युवती का दाह संस्कार कोविड-19 मरीजों के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 137 तक पहुंच गई है। इससे पहले फरीदाबाद में ही सेक्टर-18 में रहने वाले बुजुर्ग की बीते सोमवार को मौतहुई थी।
हरियाणा मे कोरोना से मौत
कोरोना की वजह से फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 5, पानीपत जिले में 3,अम्बाला में 2,करनाल और रोहतक में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी मरीजों में कोई न कोई बीमारी थी,उसके बाद कोरोना हुआ और उनकी मौत हो गई।
पंचकूला में एक ओर कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
पंचकूला में एक और कोरोना मरीज मिली है। पंचकूला के सेक्टर-10 की 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सरोज अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला का पंचकूला के सेक्टर-23 पारस अस्पताल मे कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था। कीमोथेरेपी से पहले कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण का खुलासा हुआ है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
63 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में हुई है। जिसके बाद पंचकूला जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन सरकारी लैब में दोबारा से कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला के परिवार के 5 सदस्यों को भी आइसोलेशन में एडमिट किया गया है। इन सभी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग व पंचकूला प्रशासन कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला के बाकी के अन्य परिजन व संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटीन करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। पंचकूला में करोना के 24 केस हो चुके हैं।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 841 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 170, फरीदाबाद में 137, सोनीपत में 120, झज्जर में 87, नूंह में 60, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 24, जींद में 20, करनाल में 17, यमुनानगर में 8, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 6-6, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 453 मरीज ठीक हो गए हैं। सोनीपत में 64, फरीदाबाद में 62, गुडग़ांव में 62, नूंह में 57, अम्बाला में 38, पलवल 35, झज्जर में 24, पानीपत में 24, पंचकूला में 18, जींद में 10, यमुनानगर में 8, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Aluminium scrap export logistics Aluminium product recovery Metal recycling plant