सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में भाजपा नेतृत्व ने राज्य में कैबिनेट विस्तार के लिए अभी हरी झंडी नहीं दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने तर्कों से मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार को संतुष्ट करने में सफल रहे। मनोहर मंत्रिमंडल का विस्तार अब राज्य में होने वाले दो उपचुनावों के बाद ही होगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री का तर्क है कि राज्य में दो उपचुनाव होने हैं। इनके बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए।
मनोहर मंत्रिमंडल में दो सीट खाली हैं। इनमें एक भाजपा की तो दूसरी जजपा कोटे की सीट हैगठबंधन की मनोहर सरकार में जजपा नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चाहते हैं कि उपचुनाव से पहले ही उनके एक विधायक को मंत्री बना दिया जाए। मुख्यमंत्री जजपा के इस दबाव की बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फीडबैक देने 25 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे। तब पश्चिम बंगाल चुनाव दौरे पर होने के कारण उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से नहीं हुई थी। रविवार सायं गृहमंत्री अमित शाह को एक घंटे की मुलाकात के दौरान राज्य के तमाम राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारिक तौर पर कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
जेजेपी विधायकों को मिलेगा होली का तोहफा!
सीएम कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन की बाबत गृहमंत्री से तो नहीं मगर पिछली बार नड्डा से मुलाकात के दौरान उनकी विस्तृत चर्चा हुई थी। तब यह निर्णय हुआ था कि पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से पार्टी वरिष्ठ नेता 5 या 6 अप्रैल को वापस लौटेंगे और इसके बाद प्रदेश भाजपा का संगठन तय कर लिया जाएगा।सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को उन्होंने किसान आंदोलन से अलग राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसान आंदोलन के चलते एहतियात भी बरत रही है। पंजाब की तरह नहीं कि वहां भाजपा विधायक की सरेआम पिटाई कर दी गई और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। सीएम ने कहा कि विधायक की पिटाई से वे काफी आहत हैं और पंजाब सरकार को इसकी बाबत कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=VND6Wra8GdY
Aluminum scrap market trends Scrap aluminium legal compliance Metal scrap salvage