सत्य खबर
देश में कोरोना का कहर जरी है| हर रोज कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों मामले सामने आए है। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
पिछले 24 घंटे में जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है उनमे महाराष्ट्र (67,123), उत्तर प्रदेश (27,334), दिल्ली (24,375), कर्नाटक (17,489) और छत्तीसगढ़ (16,083) शामिल हैं। बीते दिन देश में आए कुल नए मामलों के 58% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में सामने आए।
यह भी पढ़े :- कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने की अहम बैठक, बोली ये बातें
इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ ही जा रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।
Aluminium byproduct repurposing Scrap aluminium supply management Metal scrap market trends