राष्‍ट्रीय

एक शाम होली के रसिया के नाम पर खेली फूलों की होली

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

अग्रवाल जनजागरण मंच द्वारा हुडा ग्राऊंड में भजन संध्या एक शाम होली के रसिया के नाम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान रोहताश सिंगला द्वारा मुख्यातिथि रमेश गर्ग प्रमुख समाजसेवी व विशिष्ट अतिथि प्रभा माथुर का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पूजन किया गया व विशिष्ट अतिथि द्वारा बांके बिहारी को माल्र्यापण किया गया। भजन संध्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों व सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर आनंद लिया। संस्था के सदस्यों ने बांके बिहारी के साथ फूल होली खेली व सुंदर-सुंदर झांकियों का आनंद लिया।

Rishikesh News: राफ्टिंग करते समय नदी में गिरने से युवक की मौत! जानें क्या थे हादसे के कारण
Rishikesh News: राफ्टिंग करते समय नदी में गिरने से युवक की मौत! जानें क्या थे हादसे के कारण

संजय कालड़ा द्वारा ठाकुर जी को भोग लगाया गया। विशिष्ट अतिथि प्रभा माथुर ने संस्था के कार्यों को सराहा। संस्था प्रधान रोहताश सिंगला द्वारा सभी अतिथियों व बांके बिहारी संकीर्तण मंडल का धन्यवाद किया गया। समापन पर सभी श्रद्धालुओं को ठाकुर जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिया लाल, रोशन मित्तल, मनोज गर्ग, विनीत गर्ग, कृष्ण गर्ग, दीपक सिंगला, अर्जुन गोयल, नरेश बंसल, सुभाष, कैलाश सिंगला आदि मौजूद रहे।

Nishikant Dubey की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों ने की कड़ी आलोचना
Nishikant Dubey की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों ने की कड़ी आलोचना

Back to top button