राष्‍ट्रीय

भाजपा के बढ़ते कुनबे से विपक्ष घबराया – सुनीता दुग्गल

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल होली पर्व के अवसर पर गांव धमतान साहिब स्थित गुरूद्वारा में माथा टेका और गुरू का आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात सुनीता दुग्गल ने गांव रसीदां का दौरा किया और वहां ग्रामीणों को सम्बोधित किया। सुनीता दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भाजपा पार्टी बहुत अच्छे से काम कर रही है। भाजपा सरकार के कामों से विपक्षी दल घबराया हुआ है और मुद्दे ढूंढने के लिए लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल भाजपा के बढ़ते कुनबे से घबराया हुआ है।

Eid al-Adha: ईद की नमाज़ से गूंजे देश के मैदान! जामा मस्जिद से ताजमहल तक नमाज़ का दृश्य, देश ने देखा एकता का नज़ारा
Eid al-Adha: ईद की नमाज़ से गूंजे देश के मैदान! जामा मस्जिद से ताजमहल तक नमाज़ का दृश्य, देश ने देखा एकता का नज़ारा

उन्होंनें कहा कि बड़ेे से बड़े नेता पार्टी भाजपा में आने को लालायित है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों पर लगाया जा रहा है, जिसका सभी वर्ग को फायदा मिल रहा है। वहीं सुनीता दुग्गल के नेतृत्व में कई परिवारों ने इनैलो व कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आस्था जताई। इस अवसर पर कुलवंत रसीदां, राजेंद्र नैन, सुनील दहिया, प्रवेश माथुर, कुलदीप कमांडो, सुमित हमीरगढ, वेदप्रकाश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे
Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे

Back to top button