सत्य खबर
दिल्ली यूनिवर्सिटी का रिवाइज्ड एकेडमिक कैलेंडर 2021 विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस रिवाइज्ड कैलेंडर में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत, परीक्षा की तारीख और फर्स्ट ईयर के छात्रों के की क्लासेस कब से शुरू होंगी और सेमेस्टर ब्रेक आदि के बारे में डिटेल्स दी गई हैं। एकेडमिक कैलेंडर को लेकर ज्यादा जानकारी डीयू की वेबसाइट du.ac.in से ली जा सकती है.
फर्स्ट ईयर की क्लासेज़ 1 अप्रैल 2021 से शुरू की गईं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण 4 मई से 16 मई तक क्लासेज़ सस्पेंड रहीं। फिर से क्लास शुरू की गई है। परीक्षा की तैयारी के लिए प्रिपरेटरी ब्रेक और प्रैक्टिल एग्जाम्स 3 अगस्त 2021 से लेकर 11 अगस्त 2021 तक संचालित होंगे। इसके बाद डीयू फर्स्ट ईयर एग्जाम का आयोजन 12 अगस्त 2021 से लेकर 24 अगस्त 2021 तक किया जाएगा।
एग्जाम्स के बाद सेमेस्टर ब्रेक 25 अगस्त 2021 से 30 अगस्त 2021 तक मिलेगा। फिर अगला शैक्षणिक सत्र 31 अगस्त 2021 से शुरू किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट du.ac.in पर इसका ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। जहां तक इस साल के एडमिशन की बात है, तो विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई 2021 से डीयू एडमिशन 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिये जाएंगे।
यह भी पढें:- पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की JBT मामले में सजा हुई पूरी, जानें कितने साल की हुई थी सजा
गौरतलब है कि पहले एकेडेमिक सेशन 2020-21 के लिए फर्स्ट ईयर की क्लासेज़ 18 नवंबर 2020 से शुरू होनी थीं। प्रैक्टिकल एग्जाम्स 06 मार्च से 14 मार्च 2021 तक होने थे। फर्स्ट ईयर के एग्जाम्स भी 15 मार्च 2021 से शुरू होकर 27 मार्च 2021 तक खत्म होने थे। सेमेस्टर ब्रेक का समय 28 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक रखा गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ने के कारण पूरा सेशन करीब पांच महीने देर चल रहा है। फाइनल सेमेस्टर कोर्सेस के लिए DU OBE परीक्षा 2021 ऑनलाइन मोड में 7 जून 2021 से निर्धारित की गई थी। परीक्षा में 2 लाख छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2021 तक जारी होने की संभावना है।
Aluminium scrap pricing Aluminium recycling market dynamics Scrap metal tracking systems