सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: सफीदों में निकाली जाने वाली विधानसभा स्तरीय शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। यह बात इस यात्रा के संयोजक एवं सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे नगर के आर्य सदन में इस यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि शहीदों को सम्मान देने के लिए भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस कड़ी में आज 7 अगस्त को सुबह 10 बजे रामलीला ग्राउंड सफीदों शहर से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत प्रारंभ स्थल पर आकर समाप्त हो जाएगी। इस यात्रा में जिला जींद भाजपा अध्यक्ष राजकुमार मोर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सफीदों मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, मुआना मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, पिल्लूखेड़ा मंडल अध्यक्ष सुंदर देशवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस मुद्गिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भाटिया, महिला अध्यक्ष रामरती वर्मा समेत हलके के पार्टी कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। बचन सिंह आर्य ने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत आज हम सब आजादी की सांस ले रहे है। उन्ही शूरवीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलीदान को नमन करने के लिए इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
Scrap aluminium handling and storage Aluminum scrap utilization Metal reclamation and recovery center
Metal scrap reclaiming facility Ferrous material recycling industry analysis Iron scrap logistics services
Ferrous material reliability standards, Iron scrap recycling, Metal scrap treatment