सत्यखबर, ऐलनाबाद
हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है क्योंकि
अभी ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती बाकी है जहां भाजपा इनेलो की लीड को बराबर कर सकती है। ऐलनाबाद में चौथे राउंड के बाद इनेलो की बढ़त बढ़कर 6031 वोट की हो गई। चौथे राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 19873 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 13842 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 11423 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
चौथा राउंड : इनेलो-19873, भाजपा-13842, कांग्रेस-11423
Aluminium reprocessing Aluminum recycling transport Industrial metal recycling