सत्यखबर, ऐलनाबाद
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है। आठवें, नौवें और 10वें राउंड में ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती हुई।
यहां उम्मीद के अनुसार भाजपा को इनेलो के मुकाबले ज्यादा वोट मिले। अब 11वें राउंड से फिर ग्रामीण क्षेत्रों की काउंटिंग शुरू हो गई है। 11वें राउंड के बाद इनेलो की लीड 3097 वोट की हो गई। 11 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 45171 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 42074 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 15886 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चौथे, आठवें,नौवें और 10वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली।
पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
चौथा राउंड : इनेलो-17016, भाजपा-12412, कांग्रेस-7985
पांचवां राउंड : इनेलो-22188, भाजपा-16154, कांग्रेस-10763
छठा राउंड : इनेलो-27334, भाजपा-20710, कांग्रेस-11878
सातवां राउंड : इनेलो-31838, भाजपा-23658, कांग्रेस-13092
आठवां राउंड : इनेलो-34702, भाजपा-28172, कांग्रेस-13711
नौवां राउंड : इनेलो-37159, भाजपा-32308, कांग्रेस-14271
10वां राउंड : इनेलो-40633, भाजपा-37648, कांग्रेस-14951
11वां राउंड : इनेलो-45171, भाजपा-42074, कांग्रेस-15886
Scrap aluminium technological advancements Scrap aluminium market development Metal waste reconstruction
Metal recycle Ferrous material recycling seminars Iron and steel scrapping
Ferrous metal repackaging, Iron scrap baling services, Metal reclaiming process