सत्यखबर, ऐलनाबाद
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है क्योंकि अभी ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती जारी है जहां भाजपा इनेलो की लीड को बराबर कर सकती है। ऐलनाबाद में 10 राउंड के बाद इनेलो की लीड घटकर 2985 वोट की रह गई।
10 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 40633 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 37648 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 14951 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चौथे, आठवें,नौवें और 10वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली है।
पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
चौथा राउंड : इनेलो-17016, भाजपा-12412, कांग्रेस-7985
पांचवां राउंड : इनेलो-22188, भाजपा-16154, कांग्रेस-10763
छठा राउंड : इनेलो-27334, भाजपा-20710, कांग्रेस-11878
सातवां राउंड : इनेलो-31838, भाजपा-23658, कांग्रेस-13092
आठवां राउंड : इनेलो-34702, भाजपा-28172, कांग्रेस-13711
नौवां राउंड : इनेलो-37159, भाजपा-32308, कांग्रेस-14271
10वां राउंड : इनेलो-40633, भाजपा-37648, कांग्रेस-14951
Scrap aluminium stockpiling Aluminum recycling sustainability Scrap metal import regulations