सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा में बरोदा के बाद फिर उपचुनाव की आहट है। हरियाण विधानसभा की दाे सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव हाेंगे। ऐलनाबाद और कालका दो विधानसभा सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। कालका सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद कर दी गई है तो ऐलनाबाद के विधायक इनेलो के अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया है। दोनों सीटों के उपुचनाव में हरियाणा के दिग्गज नेताओं की फिर कड़ी परीक्षा होगी।प्रदेश में सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर हाल ही में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। इस चुनाव में पूरा सत्ता पक्ष और विपक्ष जुटा हुआ था। यही स्थिति अब ऐलनाबाद व कालका में रहने वाली है। दोनों विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजनीति के कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
साथ ही ऐलनाबाद सिरसा जिले की बहुचर्चित विधानसभा सीट है, जबकि कालका पहले अंबाला का हिस्सा होता था, मगर बाद में पंचकूला व कालका दो अलग-अलग सीटें बन गई। ऐलनाबाद में अक्सर इनेलो चुनाव जीतता रहा, जबकि कालका में कांग्रेस व इनेलो का कब्जा रह चुका है। ऐलनाबाद में भाजपा आज तक एक भी चुनाव नहीं जीत पाई, जबकि कालका में पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां पहली बार जीत का परचम लहराया था।
https://www.youtube.com/watch?v=2UabiDrGQpc
Scrap aluminium disposal Aluminium scrap repurposed products Scrap metal refurbishment