सत्यखबर, रोहतक
विपक्ष किसान आंदोलन में घुसकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वे वीरवार को रोहतक में हिसार रोड स्थित एक निजी गार्डन में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि किसानों की ओर से जो सुझाव दिए गए थे सरकार खुले मन से उन सुझावों को मानने के लिए तैयार है लेकिन उसके बावजूद भी आंदोलन बरकरार रखना उनकी समझ से परे है।
https://www.youtube.com/watch?v=8kLXeJ5gpp8
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र समय पर ही होगा। धनखड़ रोहतक में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसे पहले उन्होंने प्रशिक्षण बैठक में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा नए कार्यकर्ताओं के साथ जोड़ने का गुरु मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।
बता दे की रोहतक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण बैठक चली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का गुरुमंत्र दे रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरा। एक तरफ जहां किसान आंदोलन चल रहा है तो ऐसे समय में प्रदेश स्तरीय यह प्रशिक्षण बैठक काफी अहम मानी जा रही है। वहीं, किसानों तक तीन कृषि कानूनाें की सही जानकारी पहुंचाने के लिए भी कार्यकर्ताओं काे जिम्मेदारी दी गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=d6uaTe5GcZk
Aluminium recycling technologies Scrap aluminium inspection standards Metal scrap logistics
Scrap metal price volatility Ferrous material growth opportunities Iron waste redistribution
Ferrous material logistics management, Iron scrap reprocessing plants, Metal scrap yard recycling