सत्य खबर, चण्डीगढ़। भाजपा विधायक कमल गुप्ता ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद जजपा विधायक देवेंद्र बबली को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद टी ब्रेक शुरू हो गया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ये पहला और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार है। सस्पेंशन खत्म हो गया। हमारी संख्या पूरी हो गई। इससे आगे बढ़ नहीं सकते। आज जो कुछ किया, अब पूरा हो गया। सीएम ने कहा कि सभी मंत्री बढ़िया काम कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों नए मंत्रियों को बधाई देता हूं। शाम तक इंतजार करो। दोनों पार्टियों ने मिलकर काम किया हैं और आगे भी करेंगे।वहीं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि वे सीएम और डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त करता हूं। वह प्रदेश की सेवा कंरूगा। महकमे तय करना सीएम और डिप्टी सीएम का काम है।
इससे पहले हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर विधायक देवेंद्र बबली और कमल गुप्ता गवर्नर हाउस पहुंचे। वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल, बनवारी लाल,दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। मंच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दोनों नए मंत्रियों के लिए कुर्सियां सजाई गईं। VVIP के लिए अलग से मंच तैयार किया गया। कैबिनेट मिनिस्टर के लिए अलग और राज्य मंत्रियों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं जजपा विधायक दल की बैठक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर हुई। मीटिंग में 8 विधायक मौजूद रहे।
कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बने तो बैठक में नहीं ले सकेंगे भाग
हरियाणा मंत्रिमंडल में सीएम और डिप्टी सीएम सहित करीब 14 मंत्री बन सकते हैं। मौजूदा समय में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री बनाया जाना है। देवेंद्र बबली कैबिनेट मंत्री बनेंगे। हालांकि सीएम अपने राज्य मंत्री को स्वतंत्र प्रभार देकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकते हैं। राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाकर सीएम बाद में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपग्रेड कर सकते हैं। परंतु इस तरह से अपग्रेड होने के बाद भी कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे।
Aluminum scrap recycling regulations Scrap aluminium analysis Metal recovery and reclaiming center