सत्यखबर, लखनऊ
पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के सीएम रहे कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित सिंह के आवास पहुंचे। जहां उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। प्रधानमंत्री ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं पीएम के आगमन को लेकर कल्याण सिंह के सरकारी आवास से लेकर विधानसभा तक पुलिस बल लगाया गया था।
जिसमें कई कंपनी पीएससी के साथ इंटेलिजेंस टीम भी तैनात की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगाह रख रही थी। इसी बीच सुबह से ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेसीपी समेत अन्य अधिकारियों से बात चीत का समन्वय बनाये हुए थे। वहीं वीवीआइपी गेस्ट हाउस से कल्याण सिंह के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। गाडिय़ों को अंदर आने से रोका गया था। इसकी मॉनिटरिंग खुद जेसीपी एलओ पीयूष मोर्डिया कर रहे थे।
ये भी पढ़ें… काबुल से 168 लोगों को लेकर भारत पहुंचा वायुसेना का विशेष विमान
Aluminium scrap arbitration Scrap aluminium quality inspection Scrap metal reutilization yard