सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर नगर के आर्य सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजस्थान चुनावों में बतौर आब्जर्वर की ड्यूटी निभाकर लौटे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को कंधे पर उठा लिया और उन्हे लड्डू खिलाकर जीत के लिए बधाई दी।
गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को अहम जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान चुनावों में आब्जर्वर नियुक्त किया था। वहां पर चुनाव संपन्न करवाने के बाद बचन सिंह आर्य मंगलवार को आर्य सदन में पहंचे थे। बचन सिंह आर्य ने राजस्थान चुनावों में भारी जीत के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन पायलेट व अशोक गहलोत का बधाई देते हुए कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की भारी जीत इस बात का साफ संकेत है कि भाजपा के तानाशाही शासन का अंत हो चुका है। भाजपा के तानाशाही शासन में जनता का हर वर्ग बुरी तरह से तंग था और चुनावों की बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
चुनाव आते ही जनता ने वोट की चोट से बदला लेने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव परिणाम साफतौर पर दर्शाते हैं कि भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। जनता ने इन चुनावों में साफतौर पर कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बतौर आब्जर्वर उन्होंने राजस्थान के अनेक इलाकों में जाकर चुनाव प्रचार किया और महसूस किया कि जनता भाजपा को पूरी तरह से खफा है। चुनाव में अनता ने अपना जनादेश खुलकर कांग्रेस पार्टी को दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
Aluminium scrap repurification Aluminium recycling facility infrastructure Scrap metal regulations