हरियाणा

हरियाणा में पल पाल पलटी मार रहा मौसम, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर,हिसार।

हरियाणा में फिर से मौसम बदल गया है। प्रदेश के कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़, पानीपत में 24 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हुई है। दो जिले हिसार और कैथल में आकाशीय बिजली गिरने के भी मामले आए हैं।

कैथल के बालू में खेतों में भूसा निकाल रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत भी हो गई। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जींद, फतेहाबाद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, हिसार, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के असार हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

वहीं यलो अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं बनी हुई है।

हरियाणा के चार जिले ऐसे रिकार्ड किए गए हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। इनमें हिसार, पानीपत, रोहतक जिले शामिल हैं।

महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी जिले में सबसे कम 37 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पंचकूला में रात का तापमान सबसे कम रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि अब चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। इनका आंशिक असर हरियाणा में भी हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव अप्रैल के लास्ट तक रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे।

इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मई की शुरुआत में ही लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।
हरियाणा में छह दिन पहले मौसम का मिजाज बदल चुका है। चार जिले ऐसे रहे जहां तेज हवा के बाद बारिश हुई और ओले भी गिरे थे। मार्च से लेकर अप्रैल में इस बार दो महीने में चार बार बारिश के साथ ओले गिर चुके हैं। इससे सूबे के गेहूं और सरसों के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर फिर से सूबे के किसानों की चिंताए बढ़ गई है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत, पानीपत इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी और भिवानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Back to top button