हरियाणा

कांग्रेस में इतना बिखराव हो चुका है कि अब इनके दौरो का कोई असर नही होगा – बराला

सत्यखबर टोहाना (सुशील सिंगला) – पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा व कुमारी शैलजा के दौरों का कोई असर होने वाला नही है क्योंकि कांग्रेस में गुटबाजी बहुत ज्यादा बढ चुकी है यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस के फतेहाबाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। बराला ने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है, भाजपा ने जन आर्शीवाद यात्रा निकाली उसके बाद प्रधानमंत्री की रोहतक में रैली की गई। उस उपरांत भाजपा ने 11 से 15 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बराला ने कहा कि कुछ दिन के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के दौरे किए है।

सुभाष बराला अपने निवास स्थान गांव डांगरा स्थित फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा चुनाव प्रचार के टिप्स दिए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के नेता प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के दौरे कर आमजन तक बीते 5 वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वही पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से चुनाव प्रचार में जुटा है। पार्टी ने जो अबकी बार 75 पार का नारा दिया है उस नारे को साकार करने के लिए चुनाव प्रचार की तैयारियां पुरजोर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जन हितेषी नीतियों पर मुहर लगाएगी।

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

बीते 5 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का भरपूर विकास हुआ है सभी वर्गों का एक समान ध्यान रखा गया है। इसके अलावा जन हितैषी नीतियों को लागू कर आमजन तक सुविधाएं पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। इन्हीं जन हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

Back to top button