सत्यखबर,कालका, 30 मई।
कालका शहर में कोरोना पॉजिटिव के दो मामले आने के बाद हरियाणा हिमाचल प्रदेश परवाणू की बॉर्डर सीमा की सील, जिनके बने हैं एंट्री पास जाने से रोक दिया गया। कालका शहर में पहली बार कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश चौकन्ना हो गया है और हिमाचल प्रशासन ने कालका-परवाणू सीमा बॉर्डर को सील कर दिया है। और किसी को कालका से परवाणू आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि जिनके एंट्री पास बने हुए थे उन्हें भी कालका से परवाणू जाने वाले रास्ते में मना कर दिया गया और सभी कर्मचारी वर्ग वापिस घरों को आ गए। यह कार्रवाई बॉर्डर सीमा पर सुबह ही शुरू कर दी गई थी। कालका शहर में इस समय स्थिति काफी गंभीर बन गई है कालका से परवाणू में और बैंक में आने जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है वैसे ही लॉक डाउन में जिन लोगों के एंट्री पास बने थे उन भी जाने से मना कर दिया गया। वहीं कुछ कर्मचारी और अधिकारियों के लिए काम को लेकर कुछ मुश्किलें खड़ी हो गई है क्योंकि फैक्ट्रियां खुल चुकी है और लोग वैसे ही काम धंधे को लेकर दुखी थे वहीं ऊपर से कोरोना वायरस के दो मामले सामने आने के बाद जाने वाले कर्मचारियों के आने जाने के लिए स्थिति काफी गंभीर हो गई है। फिलहाल कालका शहर के लोग प्रशासन के अगले आदेश वो की इंतजार कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=bQgu17XwRls
Aluminum scrap sorting methods Aluminium scrap reclaiming