सत्यखबर, चण्डीगढ़
किसान आंदोलन के चलते प्रदेश भर में सत्ताधारी नेताओं का विरोध जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम से पहले किसान प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का सरकारी कार्यक्रम हो पाया।वहीं हिरासत में लिए गए किसानों को पंचकूला के सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच में ले जाया गया है। वहीं अन्य किसानों द्वारा क्राइम ब्रांच का घेराव किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई की कर रहे हैं मांग रहे थे।
ये भी पढ़ें… महेन्द्रगढ़ के होटल में पकड़े गए इतने युवक व युवती,जानिए क्यों कितने
बता दें कि रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के मोरनी में कई कार्यक्रमों के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। वहीं उनके आने की सूचना पाकर किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद ही यहां पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हो पाए। वहीं किसानों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बाकायदा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके न केवल पचंकूला बल्कि, अम्बाला, यमुनानगर व आसपास के किसानों से पचंकूला के सेक्टर 26 के थाने का घेराव करने का आह्वान किया। जिसके बाद थाने के बाहर किसान एकत्रित होना शुरू हो गए तथा प्रदर्शन कर हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई की मांग की। वहीं समाचार लिखे जाने तक किसानों का प्रदर्शन जारी था।
Aluminium waste management techniques Scrap aluminum lifecycle analysis Metal waste recovery and repurposing