सत्य खबर, पानीपत
ऐलान के बाद किसानों ने देशभर के टोल प्लाजा को फ्री कराना शुरू कर दिया है। पानीपत की बात करें तो भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने रात 12 बजे दिल्ली-करनाल हाईवे पर पानीपत स्थित L&T टोल प्लाजा को फ्री कराया दिया। अब किसान पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित डाहर टोल प्लाजा को फ्री कराने की तैयारी में हैं। वहीं, शहर में रिलाइंस के दो स्टोर हैं। किसानों के डर से शुक्रवार रात को स्टोर संचालकों ने समय से पहले ही स्टोर के शटर गिरा दिए।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर बीती 26 नवंबर से किसान आंदोलन चल रहा है। सरकार से कई दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। अब किसानों देशभर के टोल प्लाजा को फ्री करने और रेल मार्ग जाम करने का ऐलान किया है। जिसके चलते पानीपत में शुक्रवार रात 12 बजे दिल्ली-करनाल हाईवे पर पानीपत स्थित L&T टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करा दिया
उधर, किसानों का अंबानी और अडानी को लेकर भी रुख गरम है। कई स्थानों पर रिलाइंस के स्टोर को बंद करा दिया गया है। पानीपत के गोहाना मोड़ पर रिलाइंस ट्रेंड और मॉडल टाउन में रिलाइंस ज्वैलर्स है। आम दिनों में दोनों ही स्टोर रात 9:30 बजे बंद होते हैं, लेकिन विरोध को देखते हुए दोनों ही स्टोर संचालकों ने शुक्रवार रात को समय से पहले ही स्टोर को बंद कर दिया।
Aluminium scrap waste reduction Aluminum scrap handling equipment Metal reclamation and recovery yard