सत्यखबर, नई दिल्ली
हरियाणा के टोहाना में जेजेपी विधायक देवेन्द्र बबली व किसानों के बीच विवाद होने तथा गुरूवार व शुक्रवार को किसानों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सांय सिंघु बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें किसान आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि शनिवार को हजारों की संख्या में किसान टोहाना पहुंचेगे। सरकार व प्रशासन अपनी जेले बड़ी कर लें।
ये भी पढ़े… सरकार का बड़ा फैसला, TET योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता 7 वर्ष से बढ़ाकर की गई आजीवन
वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि अब बीजेपी व जेजेपी के किसी भी नीजि कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे जबकि सरकारी तौर पर आयोजित किसी भी कार्यक्रम को होने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अब किसी भी प्रदर्शन में किसान लाठी डंड़े आदि लेकर नहीं जायेंगे। वहीं किसान नेता अभिमन्यु कोहड़ ने बताया कि शनिवार को टोहाना सिटी थाने के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। घेराव नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन शांति पूर्वक होगा।
Aluminum scrap regulations Aluminium recycling industry expertise Metal waste grading
Aluminium scrap upgrade Scrap aluminium recycling economics Metal reclamation and recycling