सत्य खबर,जींद
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने जहां कहर मचा रखा है| और इसकी वजह से मरीजों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है| ऐसे में जींद प्रशासन अब ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर काफी सर्तक हो गया है| अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर के पुख्ता इंतजाम किए है अधिकारियों ने अब ऑक्सीजन सिलेंडर को अंबाला से मंगवाना शुरु कर दिया है| जिससे जींद में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं रहेगी| अब रोजाना 60 से 70 सिलेंडर आ रहे हैं|
बहराल जींद के डिप्टी सीएमओ गोपाल गोयल के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है| जिस तरीके से मरीजों की संख्या बढ़ रही उसी के अनुसार ऑक्सीजन के सिलेंडर की सप्लाई तुरंत बढ़ रही है| जिले में ऑक्सीजन के सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है| नई बिल्डिंग में भी पाइप लाइन से सप्लाई हो रही है|
Aluminum scrap export market Domestic aluminium scrap market Scrap metal pricing models