सत्यखबर, सोनीपत
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन में एक बार फिर भीषण अग्निकांड हुआ। गुरुवार सुबह जोड़ों के दर्द का इलाज करने वाले वैद्य की झोपड़ी में आग लग गई। घटना में एक महिला झुलस गई, जबकि 4 अन्य लोगों ने भाग कर जान बचाई। किसानों का आरोप है कि आग किसी ने साजिशन लगाई है। महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां से उसे परिजनों के आग्रह पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब निवासी गुरमीत सिंह किसान आंदोलन की शुरुआत से ही कुंडली बॉर्डर पर रहकर किसानों के जोड़ों के दर्द का उपचार करते हैं। उनकी झोपड़ी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। झोपड़ी और इसके आसपास पांच लोग थे। आग लगने से बाबा झोपड़ी से बाहर निकले। इस बीच अफरा तफरी में एक महिला दलजीत कौर आग की चपेट में आ गई। अरविंद सिंह गिल ने बताया कि घायल महिला खरड़ की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें… महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, छेड़छाड़ का था मामला
बाबा गुरमीत ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखा सामान व नकदी तथा बाइक जल गई। किसानों का आरोप है कि आंदोलन को प्रभावित करने के लिए शरारती तत्व आग लग रहे हैं। 5 नवंबर को भी झोपड़ी में आग गई थी। आग लगने की घटना को लेकर बाबा गुरमीत सिंह ने रोते हुए बताया कि इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
Aluminium reprocessing plant Scrap aluminium repurposing techniques Scrap metal value evaluation