सत्यखबर,कैथल
हरियाणा के कैथल जिले से दुष्कर्म का मामला सामना आया है.युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए दो साल तक युवक दुष्कर्म करता रहा। शहर थाना पुलिस में पीड़ित युवती ने शिकायत देकर युवक असलाम खान पर दुष्कर्म और उसके पिता के खिलाफ साजिश में शामिल होते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़े… अवैध हथियारों की सूचना मिलने पर, नारनौल पुलिस ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू को किया गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि कई साल पहले करनाल शहर से आकर यहां कैथल की एक कालोनी में परिवार सहित रहती है। एक दिन उसकी जान-पहचान असलाम खान के साथ हुई। शुरुआत में उसे नहीं पता था कि वह किस धर्म से संबंध रखता है। बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ शादी करने का झांसा देते हुए उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन अपने साथ किसी स्थान पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।इसके बाद आरोपित लगातार इस बात का फायदा उठाता रहा और दो साल तक उससे साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता रहा। जब भी वह इन्कार करती तो आरोपित उसे डरा धमका कर गलत काम करने के लिए मजबूर करता। यहां तक कि आरोपित ने धोखे से उसके बैंक खाते से आठ लाख रुपये भी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं आरोपित के पिता मोहम्मद खान ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की जांच कर रही एएसआइ बबीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस इंचार्ज शिव कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी से आठ लाख रुपये हड़पने और उसके पिता के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Aluminium material recovery Aluminium scrap theft prevention Metal scrap reclamation facilities