सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-
नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं नगर पार्षद कैलाश सिंगला ने प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को पत्र लिखकर जींद जिले के प्रधान पद मनोनित करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि वह पिछले 25 वर्ष से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के शहरी प्रधान भी रहे हैं। इसके बाद पार्षद और नगर परिषद में उपप्रधान बने। उसके बाद प्रधान और अब तीसरी बार अपने वार्ड से पार्षद हैं। उन्होंने कांग्रेस के कई सम्मेलन और समारोह आयोजित करवाए। शहर और जिले में कांग्रेस की गतिविधियां चलाने में अग्रणी रहते हैं। अगर पिछले 25 वर्षों मेें उनकी कार्यप्रणाली को देखा जाए तो वह जिले का प्रधान पद पाने के प्रबल दावेदार हैं। अगर उन्हें जिला प्रधान बनाया जाए तो कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Aluminium scrap reusability Domestic aluminium scrap market Scrap metal reclamation yard