सत्यखबर
देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद आज उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख मामले सामने आए जबकि 3207 मरीजों की मौत हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हुई।जबकि कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है। 2,31,456 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,61,79,085 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,93,645 है।
बता दें कि कोरोना के दैनिक मामले कम होने और रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से कई राज्यों में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कुछ राज्य कोरोना पाबंदियों में छूट दे रहे हैं। वहीं कोरोना के घटते हुए खतरे को देखते हुए भी 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में 21,85,46,667 लोगों का वैक्सीन लग चुकी है।
Aluminum scrap separation Aluminium scrap recycling incentives Metal scrap yard collection